रामगंजमण्डी: पारसा माता चौराहे पर तेज रफ्तार ट्रैक्टर ने बाइक सवार एडवोकेट को मारी टक्कर, 20 फीट तक घसीटा, भर्ती झालावाड़
रामगंजमंडी के पारसा माता चोराहे पर एक तेज रफ्तार ट्रैक्टर ने बाइक सवार एडवोकेट को सामने से टक्कर मार दी। दुर्घटना में एडवोकेट नसरुद्दीन बुरी तरह घायल हो गए। जिन्हें झालावाड़ अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जहां उनका उपचार किया जा रहा है। हादसा शनिवार दोपहर करीब 1 बजे सुकेत से रामगंजमंडी कोर्ट जाते समय हुआ।