नित्थर: पूर्व कांग्रेस जिला अध्यक्ष एवं पूर्व जिला परिषद अध्यक्ष कुल्लू बुद्धि सिंह ठाकुर की कांग्रेस में वापसी
Nither, Kullu | Apr 1, 2024 2022 के विधानसभा चुनाव में पूर्व कांग्रेस जिला अध्यक्ष कुल्लू बुद्धि सिंह ठाकुर को पार्टी से बाहर किया था। मगर प्रदेश कांग्रेस कमेटी अनुशासन समिति की अध्यक्ष विप्लव ठाकुर के अनुमोदन के बाद आनी विधानसभा क्षेत्र के कांग्रेस नेता परस राम व पूर्व जिलाध्यक्ष बुद्धि सिंह ठाकुर का कांग्रेस पार्टी से उनका निष्कासन तत्काल प्रभाव से निरस्त कर दिया है।