नित्थर: जलोड़ी दर्रे पर शनिवार सुबह हुई बर्फबारी आनी ओर निरमंड उपमंडलो का जिला मुख्यालय कुल्लू के बीच कटा संपर्क
Nither, Kullu | Mar 30, 2024 आनी से 32 किलोमीटर दूर 10280 फीट की ऊंचाई पर स्थित जलोड़ी दर्रे पर शनिवार सुबह बर्फबारी हुई है। बर्फबारी के चलते एनएच 305 पर आवाजाही फिलहाल बाधित हुई है। फलस्वरूप आनी विधानसभा क्षेत्र के आनी ओर निरमंड उपमंडलो का जिला कुल्लू मुख्यालय से संपर्क कट चुका है। वही ऊंची चोटी पर बर्फबारी ओर निचले क्षेत्रों में बारिश से तापमान में भारी गिरावट दर्ज की गई है।