नित्थर: बर्फबारी से जलोड़ी दर्रा हुआ बंद पैदल चले यात्री 69 पंचायतों का संपर्क जिला मुख्यालय से कटा
Nither, Kullu | Mar 31, 2024 औट-बंजार-सैंज हाईवे-305 जलोड़ी दर्रा में हुई बर्फबारी से बंद हो गया है। दर्रा में 15 सेंमी तक बर्फबारी हुई है। इससे आनी से कुल्लू आ रही निगम एक बस जलोड़ी दर्रा में बर्फ के बीच फंस गई और सवारियों को पैदल ही दर्रा पार कर सोझा तक पैदल आना पड़ा है। रविवार को अधिशासी अभियंता केएल सुमन ने बताया की मौसम खुलते ही हाईवे-305 से बर्फ हटाने का काम शुरू कर दिया जाएगा।