नित्थर: सीएचसी नित्थर में डॉक्टर का पद जल्द भरे प्रदेश सरकार, जनता को करना पड़ रहा है भारी परेशानियों का सामना
Nither, Kullu | Mar 28, 2024 उपतहसील नित्थर के एकमात्र सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र नित्थर में दो माह से चिकित्सक का पद खाली चल रहा है। इसको लेकर पूर्व सैनिक आउटर सराज यूनियन नित्थर ने नायब तहसीलदार नित्थर को ज्ञापन सौंपा। उन्होंने कहा कि अस्पताल में रिक्त पदों के कारण जनता खासी परेशानी है।उपचार के लिए मरीजों को कई किलोमीटर दूर खनेरी और आईजीएमसी शिमला की दौड़ लगानी पड़ रही है।