भिवानी: विधायक सर्राफ: सवा पांच करोड़ की लागत से माल रोड का होगा विकास, 10 साल पुराना सपना होगा पूरा
शहर के लोगों के लिए खुश खबरी। रेलवे स्टेशन से लेकर सराय चौपटा तक के मॉल रोड करीब सवा पांच करोड़ की लागत से संवरेगा। गुरुवार को विधायक घनश्याम सर्राफ व नप चेयरपर्सन प्रतिनिधि भवानी प्रताप सिंह ने संयुक्त रूप से घंटाघर चौक पर नारियल फोड़कर निर्माण कार्य का शुभारंभ करवाया। इस दौरान विधायक श्री सर्राफ ने वहां पर मौजूद लोगों का मुंह मीठा करवाया।