कैराना: मोहल्ला सुंदरनगर में एक युवक ने घर में घुसकर महिला के साथ की मारपीट, पुलिस ने आरोपी के खिलाफ दर्ज किया केस
कैराना नगर के मोहल्ला सुंदरनगर निवासी फात्मा ने कोतवाली में रिपोर्ट दर्ज कराई है। बताया है कि वह अपने घर पर थी। इसी दौरान इस्तकार ने उसके घर में घुसकर गाली-गलौज करते हुए मारपीट की, जिससे वह घायल हो गई। वहीं, पुलिस ने मामला दर्ज करने के साथ ही अग्रिम कार्रवाई शुरू कर दी है।