कैराना: कांधला रोड पर मारपीट करने के मामले में तीन माह बाद पुलिस ने तीन आरोपियों पर दर्ज किया मुकदमा
कांधला थानाक्षेत्र के गांव गंगेरू निवासी मसीउल्लाह ने कोतवाली में रिपोर्ट दर्ज कराई कि उसके गांव के ही अब्दुल कादिर, आशु व इस्लाम के साथ उनका पूर्व में झगडा हुआ था, जिसका मुकदमा कांधला थाने में दर्ज है। इसी को लेकr 26 अप्रैल को सुबह करीब 11 बजे वह गांव से कैराना तहसील में किसी काम से आ रहा था। तभी आरोपियों ने कांधला रोड पर मारपीट कर दी।