कैराना: दहेज उत्पीड़न, दुष्कर्म के प्रयास व धमकी देने के आरोप में पीड़िता ने कैराना कोतवाली में दर्ज कराया मुकदमा
क्षेत्र के एक गांव निवासी महिला ने कोतवाली में मुकदमा दर्ज कराया कि उसकी शादी वर्ष 2022 में सहारनपुर जिले के गांव में हुई थी। ससुरालियों ने दहेज को लेकर उत्पीड़न किया। ससुर ने दुष्कर्म का प्रयास किया। मायके में आकर पति, ससुर व सास ने मारपीट की। उसके भाई ने भी उसे धमकी दी है।