घाटोल: महावीर इंटरनेशनल घाटोल शाखा की अनूठी पहल: भीषण गर्मी में बेजुबान पशुओं के लिए लगाए 30 जलपात्र
घाटोल विधान सभा क्षेत्र मे भीषण गर्मी के मौसम को देखते हुए बेजुबान पक्षियों और पशुओं को पानी के लिए भटकना न पड़े, इस मानवीय उद्देश्य के साथ **महावीर इंटरनेशनल शाखा, घाटोल द्वारा नगर के विभिन्न सार्वजनिक स्थानों पर 30 जलपात्र लगवाए गए हैं। गुरुवार सुबह 11 बजे मिली जानकारी अनुसार महावीर इंटरनेशनल द्वारा नगर के प्रमुख चौराहों, स्थलो आदि जगह जल पात्र लगाए गए।