लातेहार: समाहरणालय परिसर से स्वीप के तहत कैंडल मार्च निकाला गया, मतदाताओं को किया गया जागरूक; उपायुक्त रहे मौजूद
समाहरणालय परिसर से शुक्रवार की शाम करीब पांच बजे स्वीप के तहत केंडिल मार्च निकाला गया।इस दौरान केंडिल मार्च मे शामिल लोगो द्वारा मतदान के प्रति लोगो को जागरूक करने का कार्य किया।उक्त केंडिल मार्च शहर के मेन रोड होते हुए कारगिल पार्क पहुंच कर समाप्त हो गई।जिला निर्वाचन पदाधिकारी उत्कर्ष गुप्ता ने 13 नवंबर को मतदान की अपील की।