विनीत मिनोचा हत्याकांड में बड़ा अपडेट
21 दिन तक जेल में रहने के बाद विनीत मिनोचा की बहू शालू को कोर्ट के आदेश पर रिहा कर दिया गया। हत्याकांड के बाद शालू को आरोपी बनाकर जेल भेजा गया था।
जांच आगे बढ़ने के बाद पुलिस को शालू की हत्या में संलिप्तता के पर्याप्त साक्ष्य नहीं मिले। इसके बाद पुलिस ने शालू के पक्ष में क्लोजर रिपोर्ट कोर्ट में दाखिल की।
कोर्ट के आदेश के बाद 21 दिन बाद शालू जेल से बाहर आईं। जरूरत पड़ने पर उन्हें कोर्ट या विवेचक के सामने पेश होना होगा।
मामले में पुलिस की आगे की जांच जारी है.
.
#Kanpur #KanpurNews #VinodMinocha #VinodMinochaCase #CrimeNews
Mathura, Mathura | Sep 29, 2026