सांगानेर: केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह के इस्तीफे की मांग और राजस्थान में छात्रसंघ चुनाव को लेकर स्टूडेंट पानी की टंकी पर चढ़े
दिल्ली के जंतर मंतर पर छात्र-छात्राओं पर हुए लाठीचार्ज के बाद केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह के इस्तीफे की मांग व राजस्थान में छात्र संघ चुनाव करवाने को लेकर तीन स्टूडेंट्स बजाज नगर स्थित पानी की टंकी पर चढ़ गए। पानी की टंकी पर चढ़ने की सूचना के बाद जिला प्रशासन और पुलिस के अधिकारी मौके पर पहुंचे। वही लगातार प्रशासन के अधिकारी तीनों स्टूडेंट से समझाइश कर रहे है