Install App
Login
HOME
Delhi
Haryana
Uttar Pradesh
Bihar
Chhattisgarh
Madhya Pradesh
Rajasthan
Jharkhand
Himachal Pradesh
Uttarakhand
Punjab
Andhra Pradesh
Telangana
Tamil Nadu
Karnataka
Maharashtra
Assam
West Bengal
Tripura
Gujarat
Odisha
Kerala
Jansamasya
News
Maharashtra
Bjp
National
Police
Bihar
India
चोरी
बीजेपी
Uttar_pradesh
Gujarat
Accident
Congress
Modi
Delhi
Viral
पेट्रोल
Up
Bollywood
Breakingnews
Narendramodi
Madhya_pradesh
Mp
Pmmodi
Telangana
Rahulgandhi
Chhattisgarh
Uttarpradesh
Haryana
newshimachalweb
ये घोटाला नहीं तो क्या हैं...
Shimla Urban, Shimla
| Jul 4, 2026
MORE NEWS
कांग्रेस की प्रदेश प्रभारी रजनी पाटिल ने दिए मंत्रिमंडल में फेर बदल के संकेत, सुने क्या कहा
Shimla Urban, Shimla | Jul 4, 2026
खेल प्रतिभाओं को मिलेगा बेहतर मंच, राष्ट्रीय खेलों में 100 पदक का लक्ष्य - रोहित ठाकुर शिक्षा मंत्री ने पोर्टमोर स्कूल में आयोजित पुरस्कार वितरण समारोह में की शिरकत हिमाचल स्कूल स्पोर्ट्स एसोसिएशन द्वारा शनिवार को राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय (जीजीएमएसएसएस) पोर्टमोर, शिमला में वर्ष 2025-26 की आईएसएफ वर्ल्ड स्कूल चैंपियनशिप, एशियन स्कूल चैंपियनशिप तथा 69वें राष्ट्रीय स्कूल खेलों में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले पदक विजेता एवं प्रतिभागी खिलाड़ियों के सम्मान में पुरस्कार वितरण समारोह आयोजित किया गया। कार्यक्रम में शिक्षा मंत्री रोहित ठाकुर ने मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत कर खिलाड़ियों को सम्मानित किया तथा उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। स्पोर्ट्स हॉस्टलों का होगा विस्तार, खिलाड़ियों की सुविधाओं में निरंतर बढ़ोतरी रोहित ठाकुर ने कहा कि प्रदेश सरकार खेलों के विकास के लिए आधुनिक आधारभूत ढांचा तैयार कर रही है। वर्तमान में प्रदेश में 11 स्पोर्ट्स हॉस्टल संचालित हैं तथा चौपाल और शिलाई में नए हॉस्टल शीघ्र शुरू किए जाएंगे। प्रदेश में 14 कोचों की भर्ती प्रक्रिया जारी है, जबकि स्पोर्ट्स हॉस्टलों में कुराश, ठोडो और कराटे जैसी नई खेल विधाओं को भी शामिल किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि गत वर्ष प्रदेश के खिलाड़ियों ने राष्ट्रीय एवं अंतर्राष्ट्रीय प्रतियोगिताओं में 48 पदक जीते थे तथा इस वर्ष सरकार ने 100 पदक हासिल करने का लक्ष्य निर्धारित किया है। बीते वर्ष 1,150 स्कूली खिलाड़ियों ने राष्ट्रीय एवं अंतर्राष्ट्रीय प्रतियोगिताओं में प्रदेश का प्रतिनिधित्व किया। उन्होंने प्रशिक्षकों एवं खिलाड़ियों से इस लक्ष्य को प्राप्त करने के लिए समर्पण के साथ कार्य करने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि खिलाड़ियों की डाइट मनी 120 रुपये से बढ़ाकर 240 रुपये कर दी गई है तथा छह माह की राशि अग्रिम जारी कर दी गई है। राष्ट्रीय प्रतियोगिताओं में भाग लेने वाले खिलाड़ियों को वर्तमान में 350 रुपये प्रतिदिन सहायता राशि दी जा रही है, जिसे बढ़ाकर 500 रुपये प्रतिदिन करने का लक्ष्य रखा गया है। अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ियों की प्रोत्साहन राशि भी 10 लाख रुपये से बढ़ाकर 25 लाख रुपये कर दी गई है। उन्होंने बताया कि खेल कोटे के माध्यम से अब तक 100 से अधिक खिलाड़ियों को सरकारी नौकरियां दी जा चुकी हैं तथा खेल कोटे की प्रवेश प्रक्रिया को और अधिक प्रभावी बनाया जा रहा है। 150 पीएम श्री विद्यालयों में होगी म्यूजिक टीचरों की नियुक्ति शिक्षा मंत्री ने कहा कि प्रदेश सरकार गुणवत्तापूर्ण एवं समग्र शिक्षा उपलब्ध कराने के लिए लगातार कार्य कर रही है। प्रदेश के 150 पीएम श्री विद्यालयों में म्यूजिक टीचरों की नियुक्ति की जाएगी तथा इसके बाद सीबीएसई से संबद्ध विद्यालयों में भी ऐसे शिक्षकों की भर्ती की जाएगी। 2027 तक 10 हजार शिक्षकों की भर्ती का लक्ष्य उन्होंने कहा कि वर्ष 2027 तक 10 हजार से अधिक शिक्षकों एवं प्राध्यापकों की नियुक्ति का लक्ष्य रखा गया है, जिनमें से लगभग 8,000 नियुक्तियां पहले ही की जा चुकी हैं। पहली बार सरकारी विद्यालयों के 50 विद्यार्थियों को अंतरराष्ट्रीय शैक्षणिक भ्रमण पर भेजा गया है, जिससे दूरदराज क्षेत्रों के विद्यार्थियों को भी वैश्विक अनुभव प्राप्त हो रहा है। उन्होंने कहा कि समग्र शिक्षा के तहत वर्तमान सरकार ने 90 से 100 प्रतिशत तक बजट व्यय सुनिश्चित किया है, जबकि पूर्व में यह काफी कम था। उन्होंने बताया कि ठाकुर रामलाल स्कूल ऑफ स्पोर्ट्स, जुब्बल में 148 छात्राओं को प्रवेश दिया जाएगा। रोहित ठाकुर ने कहा कि हिमाचल प्रदेश ने वर्ष 2025 में 99.30 प्रतिशत साक्षरता दर हासिल कर पूर्ण साक्षर राज्यों की श्रेणी में स्थान बनाया है। उन्होंने कहा कि राज्य स्तरीय खेल प्रतियोगिताओं में विद्यार्थियों की भागीदारी लगातार बढ़ रही है तथा सरकार अधिकाधिक विद्यार्थियों को खेलों से जोड़ने के लिए प्रयासरत है। लंबे समय बाद राज्य स्तरीय खेल प्रतियोगिताओं का व्यापक स्तर पर आयोजन किया गया, जिससे खिलाड़ियों को अपनी प्रतिभा प्रदर्शित करने का अवसर मिला। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार शिक्षा और विद्यार्थियों के हितों से किसी भी प्रकार का समझौता नहीं करेगी। गुणवत्तापूर्ण शिक्षा, खेलों को बढ़ावा तथा युवाओं को रोजगारपरक अवसर उपलब्ध कराना सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता है। उन्होंने खिलाड़ियों, प्रशिक्षकों, शारीरिक शिक्षा अध्यापकों एवं खेल विभाग के अधिकारियों को बधाई देते हुए विश्वास व्यक्त किया कि उनके सामूहिक प्रयासों से हिमाचल प्रदेश शिक्षा और खेल दोनों क्षेत्रों में नई ऊंचाइयों को प्राप्त करेगा। अंत में हिमाचल स्कूल स्पोर्ट्स एसोसिएशन के पदाधिकारियों ने कहा कि समारोह का उद्देश्य प्रदेश के प्रतिभाशाली खिलाड़ियों का मनोबल बढ़ाना तथा उन्हें भविष्य में और बेहतर प्रदर्शन के लिए प्रेरित करना है। निदेशक स्कूल शिक्षा आशीष कोहली ने कहा कि 2030 में कॉमनवेल्थ खेल और ओलंपिक के लिए अधिक से अधिक खिलाड़ी हिमाचल प्रदेश से हो, इस दिशा में प्रदेश सरकार कार्य कर रही है। स्पोर्ट्स हॉस्टल में बेहतर सुविधाएं और आधुनिक प्रशिक्षण खिलाड़ियों को दिया जा रहा है। विजेता खिलाड़ियों के बैंक खाते खुलवाए गए हैं और उन्हें एक क्लिक के माध्यम से इनाम राशि ट्रांसफर की गई है। इसके साथ ही इन्हें एटीएम भी दिए गए हैं। प्रदेश में 98 जोनल स्तर पर खेलकूद प्रतियोगिताओं में करीब 80 हजार हिस्सा लेते है। इसके बाद जिला स्तर और फिर राज्य स्तरीय खेलों में करीब 15 हजार से 16 हजार खिलाड़ी हिस्सा लेते है। इसके बाद 1100 से 1300 खिलाड़ी राष्ट्रीय स्तर पर पहुंचते है। प्रदेश के 11 हॉस्टल में करीब 456 खिलाड़ी प्रशिक्षण ले रहे है। उन्होंने बताया कि 15 लाख रुपए स्पोर्ट्स हॉस्टल के लिए जारी किए जा चुके है। इनमें से 10 लाख रुपए आधारभूत ढांचे और 5 लाख रुपए जिम के लिए खर्च किए जा रहें है। अंडर-14 की खेलों में हिमाचल के पास 3 ही मेडल रहे है लेकिन पिछले वर्ष इतिहास रचते हुए हमने 13 मेडल राष्ट्रीय खेलों में हासिल किए है। इस मौके पर राज्य परियोजना निदेशक समग्र शिक्षा राजेश शर्मा ने कहा कि खेलो को स्कूलों में बढ़ावा देने की दिशा में केंद्र सरकार के सहयोग से प्रदेश के 650 शारीरिक शिक्षा शिक्षकों को चरणबद्ध तरीके से एशिया के अग्रणी संस्थान नेताजी सुभाष नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ स्पोर्ट्स-पटियाला, पंजाब में विशेष प्रशिक्षण दिया जा रहा है। समग्र शिक्षा के तहत हो रहे इस प्रशिक्षण कार्यक्रम के लिए संस्थान में पांच दिवसीय इस प्रशिक्षण कार्यक्रम में शिक्षकों को आधुनिक खेल तकनीकों, फिटनेस प्रबंधन, खेल मनोविज्ञान तथा वैज्ञानिक प्रशिक्षण पद्धतियों की व्यावहारिक जानकारी दी जाएगी, ताकि वह विद्यार्थियों को बेहतर और प्रतिस्पर्धी खेल प्रशिक्षण प्रदान कर सकें। उन्होंने कहा कि स्कूलों में खेल गतिविधियों को बढ़ावा देने की दिशा में कार्य किया जा रहा है। -०- ये रहे मौजूद सुनीता सिंह निदेशक उच्च शिक्षा, बी आर शर्मा ओसीडी कॉलेज, जगदीश नेगी संयुक्त निदेशक, निशा बलूनी उप निदेशक शिमला, रीता गुप्ता उप निदेशक सोलन, कार्यकारी प्रधानाचार्य पोर्टमोर स्कूल रक्षा जम्वाल राजेश भंडारी राज्य महासचिव हिमाचल प्रदेश ओलंपिक एसोसिएशन, स्नेह लता, बलबंत धौल्टा, जितेंद्र धौल्टा, राजकुमार, मनोरमा भारती, वीरेंद्र धौल्टा सहित प्रदेश भर से खिलाड़ी मौजूद रहे। राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय स्तर पर उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ियों को किया सम्मानित 69वें राष्ट्रीय स्कूल खेलों (अंडर-14, अंडर-17 एवं अंडर-19 बालक एवं बालिका वर्ग) में हिमाचल प्रदेश के खिलाड़ियों ने उत्कृष्ट प्रदर्शन करने के लिए सम्मानित किया गया। खिलाड़ियों ने मुक्केबाजी, जूडो, कुराश, ताइक्वांडो, टेबल टेनिस तथा फ्री स्टाइल कुश्ती जैसी विभिन्न प्रतियोगिताओं में स्वर्ण, रजत एवं कांस्य पदक जीतकर प्रदेश का नाम राष्ट्रीय स्तर पर गौरवान्वित किया। स्वर्ण पदक विजेताओं में रिशव (बिलासपुर) ने मुक्केबाजी (-69 किग्रा), सार्थक (ऊना) ने जूडो (-73 किग्रा), अंकिता ठाकुर (हमीरपुर) ने जूडो (-48 किग्रा), आर्यन (कुल्लू) ने कुराश (-73 किग्रा), पुलकित ठाकुर (हमीरपुर) ने कुराश (-25 किग्रा) तथा नैतिक राणा (चंबा) ने फ्री स्टाइल कुश्ती (-57 किग्रा) में स्वर्ण पदक हासिल किया। रजत पदक विजेताओं में तन्वी (कुल्लू), सलोनी कुमारी (शिमला), कुणाल (कांगड़ा), याचना (शिमला), खुशबू शर्मा (सोलन), ऋतिक चौधरी (बिलासपुर) तथा अनमोल सिंह (कांगड़ा) शामिल रहे। कांस्य पदक विजेताओं में चिराग (शिमला), ध्रुव (मंडी), राधिका (किन्नौर), सोनिया (किन्नौर), मेहक भारद्वाज (ऊना), अक्षरा (ऊना), निशांत (मंडी), प्रवेश (ऊना), आकाश (कुल्लू), शिवांश (शिमला), इशिता (शिमला), शौर्य वीर यादव (मंडी), शुभम (बिलासपुर), शिवांश (शिमला), जस्मिन ठाकुर (कुल्लू), अरिशय नेगी (चंबा), नक्ष जसवाल (कांगड़ा), अर्चना कुमारी (मंडी), दमिक्षा (कुल्लू), नमन भटनागर (कांगड़ा), अंशिका (कांगड़ा), शौर्य पंवार (सिरमौर), अवनि शर्मा (सोलन), चाहक बहेती (सोलन), अर्णव सैनी (सोलन) तथा भूमिका शर्मा (हमीरपुर) शामिल हैं। इन टीमों को भी किया गया सम्मानित अंडर-19 बालिका हैंडबॉल टीम ने स्वर्ण पदक जीतकर शानदार उपलब्धि हासिल की। विजेता टीम में सोनिया, रिधिमा, शिक्षा, आरुषि, शिवानी देवी, शाइन राठौर, नेहा चौहान, जैतिका, पायल महाजन, पायल ठाकुर, आस्था ठाकुर, महिमा ठाकुर, रिदम ठाकुर, कनिष्का, अभिव्या शर्मा तथा स्नेहा शामिल रहीं। टीम में अधिकांश खिलाड़ी राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय मोरसिंघी, जिला बिलासपुर से हैं, जबकि कनिष्का राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय जाखेरा तथा स्नेहा कुमरा राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय कोटरी ब्यास, जिला सिरमौर से हैं। अंडर-14 बालिका हैंडबॉल टीम ने रजत पदक अपने नाम किया। टीम में अदिति ठाकुर, हर्षिता, पवानी देवी, सना राजपूत, मान्या ठाकुर, सानिया, मनीषा देवी, उमंग, इक्षिता राजपूत, वंशिका कुमारी, दिव्या, हर्षिता, आराध्या, मीनाक्षी, यादवंशिका सिंह चौहान तथा दीपिका शर्मा शामिल रहीं। इनमें अधिकांश खिलाड़ी राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय मोरसिंघी, जिला बिलासपुर से हैं, जबकि अन्य खिलाड़ी जाखेरा, कोटरी ब्यास, मंजहेली तथा सलोह विद्यालयों से संबंधित हैं। इसी प्रकार अंडर-19 बालिका कबड्डी टीम ने भी स्वर्ण पदक जीतकर प्रदेश का नाम रोशन किया। विजेता टीम में श्रेया, आरुषि, मोनिका, गुंगुन, एकता चंदेल, सैना, अनामिका ठाकुर तथा आरुषि शामिल हैं। यह खिलाड़ी क्रमशः राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय धबोटा (सोलन), जुब्बल (शिमला), थारोच (शिमला), बिलासपुर, जीएनपीएस जगातखाना (सोलन), राजकीय उत्कृष्ट वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय धबोटा (सोलन), राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय पांवटा साहिब (सिरमौर) तथा राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय बिलासपुर से संबंधित हैं। अंडर-14 बालिका कबड्डी प्रतियोगिता में रजत पदक विजेता टीम में रिदम, आरती, सृष्टि राणा, कशिश राणा, दरविश कौर, आशिमा, अरुषि, बबीता कुमारी, साहेरा चौहान, हिमानी नेगी, कृति तथा स्वाति पुचनिक शामिल रहीं। इन खिलाड़ियों ने पूरे टूर्नामेंट में शानदार खेल का प्रदर्शन कर अपनी टीम को उपविजेता बनाया। इसी प्रकार अंडर-19 बालक वॉलीबॉल प्रतियोगिता में रजत पदक जीतने वाली टीम में कार्तिकेय राप्ता, संस्कार शर्मा, नितिन ठाकुर, हर्षित ठाकुर, पार्थसारथी, मधुर संजीवा चौहान, आदित्य ठाकुर, ऋतिक ठाकुर, तरुण चौहान, मनीष वर्मा, प्रिंस लख्ता तथा कृष चौहान शामिल रहे। खिलाड़ियों ने अनुशासित एवं उत्कृष्ट टीम भावना का परिचय देते हुए प्रतियोगिता में उल्लेखनीय प्रदर्शन किया। अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर खेलने वाले खिलाड़ी भी सम्मानित समारोह में अंतरराष्ट्रीय स्तर पर विभिन्न खेलों में प्रतिनिधित्व करने वाले खिलाड़ियों को सम्मानित किया गया। हैंडबॉल स्पर्धा में जीएसएसएस मोरसिंगी (बिलासपुर) की छात्राएं शिवानी देवी, कनीष्का, रिद्धिमा, नेहा, शिक्षा, मुस्कान और गरिमा ने बहरीन में आयोजित तृतीय यूथ एशियन गेम्स में भारत का प्रतिनिधित्व किया। वहीं इस विद्यालय की पायल ठाकुर ने इंटरनेशनल हैंडबॉल फेडरेशन ट्रॉफी में रजत पदक हासिल किया तथा वंशिका ने पटाया (थाईलैंड) में आयोजित इंटरनेशनल हैंडबॉल फेडरेशन ट्रॉफी में रजत पदक जीतकर प्रदेश का नाम रोशन किया। वॉलीबॉल स्पर्धा में टीआरएल स्पोर्ट्स हॉस्टल, जुब्बल (शिमला) की खिलाड़ी ख्याति धांटा, रिया और प्रीति ने चीन के शांगलुओ में आयोजित इंटरनेशनल स्कूल स्पोर्ट्स फेडरेशन (ISF) वर्ल्ड स्कूल वॉलीबॉल चैंपियनशिप में भारत का प्रतिनिधित्व किया। इसके अतिरिक्त जीएसएसएस सरकाघाट, मंडी की काव्या शर्मा ने बास्केटबॉल तथा जीबीएसएसएस सुंदरनगर, मंडी के शौर्य वीर यादव ने कुराश खेल में अंतरराष्ट्रीय स्तर पर प्रदेश का प्रतिनिधित्व किया। -०-
Shimla Urban, Shimla | Jul 4, 2026
भगवान के नाम पर चंदा चोरी करने वालों को बक्शा नहीं जाना चाहिए: मुख्यमंत्री सुक्खू
Shimla Urban, Shimla | Jul 4, 2026
कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष विनय कुमार बोले, राजस्व मंत्री जगत सिंह नेगी और जिला अध्यक्ष किन्नौर निगम भंडारी के साथ बैठकर बात करेंगे :
Shimla Urban, Shimla | Jul 4, 2026