इटारसी: इटारसी के जयस्तंभ चौक पर महिला कांग्रेस ने मीनाक्षी नटराजन के नामांकन निरस्त होने पर चुनाव आयुक्त की निकाली अर्थी
राज्यसभा चुनाव में कांग्रेस प्रत्याशी मीनाक्षी नटराजन का नामांकन निरस्त होने के विरोध में बुधवार को दोपहर करीब 3 बजे से महिला कांग्रेस ने शहर के जयस्तंभ चौक पर प्रदर्शन किया। कार्यकर्ताओं ने चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के खिलाफ नारेबाजी की, उनकी प्रतीकात्मक अर्थी निकाली और जयस्तंभ चौक पर उसे जलाया।