बनमनखी: सेवानिवृत्त प्रधानाध्यापकों को भावभीनी विदाई दी गई, सम्मान समारोह आयोजित
बनमनखी। प्रखंड अंतर्गत मध्य विद्यालय कुमार टोल चकमका के प्रधानाध्यापक देवेंद्र प्रसाद पासवान तथा मध्य विद्यालय महराजी के प्रधानाध्यापक दयानंद ऋषि के सेवानिवृत्त होने पर विदाई सह सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। समारोह में दोनों शिक्षकों के शिक्षा क्षेत्र में दिए गए योगदान की सराहना करते हुए उन्हें सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में स्थान