टीकमगढ़: कुंवरपुरा:रेलवे ट्रैक पर मिला युवक का शव, ट्रेन की चपेट में आने से मौत
कुंवरपुरा गांव के पास रेलवे पटरी पर एक युवक की ट्रेन से कटकर मौत हो गई। घटना की सूचना मिलते ही देहात थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को अपने कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी। पुलिस मृतक की पहचान करने के प्रयास में जुटी है। फिलहाल हादसे के कारणों का पता नहीं चल सका है। मामले की जांच जारी है और पुलिस आसपास के लोगों से पूछताछ कर रही है।