जहानाबाद: जहानाबाद NH-22 पर दूध वाहन ने ट्रक को मारी टक्कर, वैशाली के चालक की मौके पर मौत
जहानाबाद जिले के कड़ौना थाना क्षेत्र में पटना-गया एनएच-22 पर शनिवार सुबह दर्दनाक सड़क हादसे में दूध वाहन चालक की मौके पर ही मौत हो गई। कनौदी गांव के पास ओवरब्रिज पर तेज रफ्तार बोलेरो पिकअप आगे चल रहे धीमी गति के ट्रक से पीछे से टकरा गई। हादसे में वैशाली जिले के जरूआ गांव निवासी रणधीर कुमार की जान चली गई।