टिमरनी: टिमरनी में मुख्यमंत्री कन्यादान योजना के तहत 100 जोड़ों का पंजीयन, दिव्यांग जोड़े भी शामिल
Timarni, Harda | Apr 3, 2026 टिमरनी में मुख्यमंत्री कन्यादान योजना के तहत सामूहिक विवाह सम्मेलन की तैयारियां तेज हो गई हैं। 19 अप्रैल को कृषि उपज मंडी परिसर में होने वाले इस आयोजन के लिए अब तक 100 जोड़ों का पंजीयन किया जा चुका है, जिसमें एक दिव्यांग जोड़ा भी शामिल है। नगर परिषद द्वारा पंजीयन प्रक्रिया लगातार जारी है। अधिक से अधिक लोगों को योजना का लाभ मिले।