अनूपपुर: रेल पुलिस की नाक के नीचे तेंदूपत्ता की तस्करी, वन विभाग ने स्टेशन से 10 बोरे पकड़े
अनूपपुर रेलवे स्टेशन में अवैध तेंदूपत्ता परिवहन का मामला सामने आया है। जागरूक नागरिकों की सूचना पर वन विभाग ने रात कार्रवाई करते हुए प्लेटफॉर्म से 10 बोरा तेंदूपत्ता जप्त किया। बताया गया कि दमोह-सागर क्षेत्र से आए लोग ग्रामीण इलाकों से तेंदूपत्ता संग्रह कर ट्रेन के माध्यम से परिवहन कर रहे थे। वन विभाग ने जप्त सामग्री को सुरक्षा हेतु रेल पुलिस को सौंप