Public App Logo
Jansamasya
News
पुलिस
Maharashtra
Bjp
National
Police
Bihar
India
Coronavirus
किसान
कांग्रेस
मौत
Accident
Congress
Modi
Delhi
Viral
Up
Bollywood
Breakingnews
Narendramodi
Madhya_pradesh
Mp
Madhyapradesh
Pmmodi
Kerala
Rahulgandhi
Chhattisgarh
Uttarpradesh
image
image
image

समाहरणालय,शेखपुरा (जन सम्पर्क शाखा) प्रेस विज्ञप्ति 380, दिनांक 13.07.2026 ***************************** *'सबका सम्मान, जीवन आसान' कार्यक्रम में डीएम ने सुनीं जन समस्याएं, आवेदनों के त्वरित निष्पादन के दिए निर्देश* ****************************** आज दिनांक 13 जुलाई 2026 को श्री शेखर आनंद, जिला पदाधिकारी शेखपुरा की अध्यक्षता में अपने कार्यालय प्रकोष्ठ में 'सबका सम्मान, जीवन आसान' कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में जिले के दूर-दराज क्षेत्रों से आए फरियादियों ने अपनी समस्याओं को लेकर अपनी बात जिला पदाधिकारी के समक्ष रखी। आज के इस कार्यक्रम में आम जनता से कुल 16 आवेदन प्राप्त हुए। इनमें प्रमुख समस्याओं में शामिल थीं जिनमे जमीन मापी कराने, पेयजल की आपूर्ति कराने, भूमि विवाद मामले, आम रास्ता अवरूद्ध करने, जमावंदी कायम कराने, रोड एक्सीडेंट में मृत्यु उपरांत उसका मुआवजा दिलाने, कोसुभा में डिग्री महाविद्यालय निर्माण कराने, मेरा निजी जमीन पर खिड़की और छज्जा देने, राशन कार्ड बनवाने अस्त्र शस्त्र का पंजीकरण कराने, आम रास्ता रोकने आदि से संबंधित मामले प्राप्त हुआ। जिला पदाधिकारी महोदय ने स्वयं प्रत्येक फरियादी को अपने पास बुलाकर उनकी समस्याओं को ध्यानपूर्वक सुना। आवेदनों की गंभीरता को देखते हुए जिला पदाधिकारी महोदय ने मौके पर ही संबंधित विभागों के पदाधिकारियों को निर्देशित कर इन मामलों की निष्पक्ष जांच करने और गुणवत्तापूर्ण निष्पादन सुनिश्चित करने का आदेश दिया। उन्होंने कहा कि जनसुनवाई के दौरान जिला पदाधिकारी ने स्पष्ट लहजे में कहा कि जनता की समस्याओं का समाधान करना प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकता है। उन्होंने अधिकारियों को सख्त निर्देश देते हुए कहा कि "जो भी आवेदन प्राप्त हुए हैं, उनका निष्पादन निर्धारित समयसीमा के भीतर अनिवार्य रूप से सुनिश्चित किया जाए। किसी भी परिवादी को अपने काम के लिए बार-बार कार्यालय के चक्कर न काटने पड़ें," इस अवसर पर उप विकास आयुक्त, जिला लोक शिकायत निवारण पदाधिकारी सह जिला जनता दरबार प्रभारी पदाधिकारी श्री धर्मेंद्र कुमार सहित अन्य वरीय पदाधिकारी और संबंधित कर्मी उपस्थित रहे। जिला प्रशासन की इस पहल से फरियादियों में उम्मीद जगी है कि उनकी समस्याओं का निराकरण अब समयबद्ध तरीके से हो सकेगा। *डी॰पी॰आर॰ओ॰,* *शेखपुरा।* Information & Public Relations Department, Government of Bihar District Administration Sheikhpura

Sheikhpura, Bihar | Jul 13, 2026

MORE NEWS

समाहरणालय,शेखपुरा
(जन सम्पर्क शाखा)
प्रेस विज्ञप्ति 380, दिनांक 13.07.2026          
  *****************************
  *'सबका सम्मान, जीवन आसान' कार्यक्रम में डीएम ने सुनीं जन समस्याएं, आवेदनों के त्वरित निष्पादन के दिए निर्देश* 
******************************  
         आज दिनांक 13 जुलाई 2026 को श्री शेखर आनंद, जिला पदाधिकारी शेखपुरा की अध्यक्षता में अपने कार्यालय प्रकोष्ठ में 'सबका सम्मान, जीवन आसान' कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में जिले के दूर-दराज क्षेत्रों से आए फरियादियों ने अपनी समस्याओं को लेकर अपनी बात जिला पदाधिकारी के समक्ष रखी। आज के इस कार्यक्रम में आम जनता से कुल 16 आवेदन प्राप्त हुए। इनमें प्रमुख समस्याओं में शामिल थीं जिनमे जमीन मापी कराने, पेयजल की आपूर्ति कराने, भूमि विवाद मामले, आम रास्ता अवरूद्ध करने, जमावंदी कायम कराने, रोड एक्सीडेंट में मृत्यु उपरांत उसका मुआवजा दिलाने, कोसुभा में डिग्री महाविद्यालय निर्माण कराने, मेरा निजी जमीन पर खिड़की और छज्जा देने, राशन कार्ड बनवाने अस्त्र शस्त्र का पंजीकरण कराने, आम रास्ता रोकने आदि से संबंधित मामले प्राप्त हुआ। 
       जिला पदाधिकारी महोदय ने स्वयं प्रत्येक फरियादी को अपने पास बुलाकर उनकी समस्याओं को ध्यानपूर्वक सुना। आवेदनों की गंभीरता को देखते हुए जिला पदाधिकारी महोदय ने मौके पर ही संबंधित विभागों के पदाधिकारियों को निर्देशित कर इन मामलों की निष्पक्ष जांच करने और गुणवत्तापूर्ण निष्पादन सुनिश्चित करने का आदेश दिया। उन्होंने कहा कि जनसुनवाई के दौरान जिला पदाधिकारी ने स्पष्ट लहजे में कहा कि जनता की समस्याओं का समाधान करना प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकता है। उन्होंने अधिकारियों को सख्त निर्देश देते हुए कहा कि 
"जो भी आवेदन प्राप्त हुए हैं, उनका निष्पादन निर्धारित समयसीमा के भीतर अनिवार्य रूप से सुनिश्चित किया जाए। किसी भी परिवादी को अपने काम के लिए बार-बार कार्यालय के चक्कर न काटने पड़ें,"
इस अवसर पर उप विकास आयुक्त, जिला लोक शिकायत निवारण पदाधिकारी सह जिला जनता दरबार प्रभारी पदाधिकारी श्री धर्मेंद्र कुमार सहित अन्य वरीय पदाधिकारी और संबंधित कर्मी उपस्थित रहे।
जिला प्रशासन की इस पहल से फरियादियों में उम्मीद जगी है कि उनकी समस्याओं का निराकरण अब समयबद्ध तरीके से हो सकेगा।
*डी॰पी॰आर॰ओ॰,*
*शेखपुरा।*
Information & Public Relations Department, Government of Bihar District Administration Sheikhpura

समाहरणालय,शेखपुरा (जन सम्पर्क शाखा) प्रेस विज्ञप्ति 380, दिनांक 13.07.2026 ***************************** *'सबका सम्मान, जीवन आसान' कार्यक्रम में डीएम ने सुनीं जन समस्याएं, आवेदनों के त्वरित निष्पादन के दिए निर्देश* ****************************** आज दिनांक 13 जुलाई 2026 को श्री शेखर आनंद, जिला पदाधिकारी शेखपुरा की अध्यक्षता में अपने कार्यालय प्रकोष्ठ में 'सबका सम्मान, जीवन आसान' कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में जिले के दूर-दराज क्षेत्रों से आए फरियादियों ने अपनी समस्याओं को लेकर अपनी बात जिला पदाधिकारी के समक्ष रखी। आज के इस कार्यक्रम में आम जनता से कुल 16 आवेदन प्राप्त हुए। इनमें प्रमुख समस्याओं में शामिल थीं जिनमे जमीन मापी कराने, पेयजल की आपूर्ति कराने, भूमि विवाद मामले, आम रास्ता अवरूद्ध करने, जमावंदी कायम कराने, रोड एक्सीडेंट में मृत्यु उपरांत उसका मुआवजा दिलाने, कोसुभा में डिग्री महाविद्यालय निर्माण कराने, मेरा निजी जमीन पर खिड़की और छज्जा देने, राशन कार्ड बनवाने अस्त्र शस्त्र का पंजीकरण कराने, आम रास्ता रोकने आदि से संबंधित मामले प्राप्त हुआ। जिला पदाधिकारी महोदय ने स्वयं प्रत्येक फरियादी को अपने पास बुलाकर उनकी समस्याओं को ध्यानपूर्वक सुना। आवेदनों की गंभीरता को देखते हुए जिला पदाधिकारी महोदय ने मौके पर ही संबंधित विभागों के पदाधिकारियों को निर्देशित कर इन मामलों की निष्पक्ष जांच करने और गुणवत्तापूर्ण निष्पादन सुनिश्चित करने का आदेश दिया। उन्होंने कहा कि जनसुनवाई के दौरान जिला पदाधिकारी ने स्पष्ट लहजे में कहा कि जनता की समस्याओं का समाधान करना प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकता है। उन्होंने अधिकारियों को सख्त निर्देश देते हुए कहा कि "जो भी आवेदन प्राप्त हुए हैं, उनका निष्पादन निर्धारित समयसीमा के भीतर अनिवार्य रूप से सुनिश्चित किया जाए। किसी भी परिवादी को अपने काम के लिए बार-बार कार्यालय के चक्कर न काटने पड़ें," इस अवसर पर उप विकास आयुक्त, जिला लोक शिकायत निवारण पदाधिकारी सह जिला जनता दरबार प्रभारी पदाधिकारी श्री धर्मेंद्र कुमार सहित अन्य वरीय पदाधिकारी और संबंधित कर्मी उपस्थित रहे। जिला प्रशासन की इस पहल से फरियादियों में उम्मीद जगी है कि उनकी समस्याओं का निराकरण अब समयबद्ध तरीके से हो सकेगा। *डी॰पी॰आर॰ओ॰,* *शेखपुरा।* Information & Public Relations Department, Government of Bihar District Administration Sheikhpura

Sheikhpura, Bihar | Jul 13, 2026

समाहरणालय,शेखपुरा
(जन सम्पर्क शाखा)
प्रेस विज्ञप्ति 379, दिनांक 13.07.2026          
  *****************************
   *जिला पदाधिकारी शेखर आनंद की अध्यक्षता में साप्ताहिक समीक्षा बैठक, लंबित मामलों को दो सप्ताह में निपटाने का सख्त निर्देश* 
***************************
    आज दिनांक 13 जुलाई 2026 को 
समाहरणालय स्थित मंथन सभागार में जिला पदाधिकारी श्री शेखर आनंद की अध्यक्षता में सोमवारीय साप्ताहिक समीक्षा बैठक का आयोजन किया गया। उक्त बैठक में जिले के विकास कार्यों, जनसमस्याओं के निवारण और विभिन्न सरकारी योजनाओं की प्रगति की गहन समीक्षा की गई। जिला पदाधिकारी महोदय ने सख्त रुख अपनाते हुए विभिन्न विभागों के अधिकारियों को लंबित आवेदनों को समय सीमा के भीतर गुणवत्तापूर्ण तरीके से निष्पादित कराने कड़ा निर्देश दिया। अरियरी प्रखंड और चेवाड़ा प्रखंड में पेयजल आपूर्ति और जन शिकायतों का त्वरित निवारण
बैठक के दौरान जिला पदाधिकारी ने जिले में निर्बाध पेयजल आपूर्ति सुनिश्चित करने पर विशेष बल दिया। इसके साथ ही, उन्होंने 'जनसमाधान पोर्टल' और 'सहयोग पोर्टल' के तहत लंबित पड़े आवेदनों की समीक्षा की। जिला पदाधिकारी महोदय ने संबंधित विभागों को कड़े निर्देश देते हुए कहा कि इन सभी आवेदनों का दो सप्ताह के भीतर गुणवत्तापूर्ण निष्पादन सुनिश्चित किया जाए, ताकि आम जनता को किसी तरह की परेशानी न हो। उन्होंने कहा कि समाज कल्याण विभाग के अंतर्गत पेंशन से संबंधित योग्य लाभुकों के लंबित आवेदनों की त्वरित जांच कर उनका निष्पादन करने का निर्देश दिया गया। आंगनवाड़ी केंद्र: पीएचईडी (PHED) के कार्यपालक अभियंता को निर्देश दिया गया कि जिले के सभी आंगनवाड़ी केंद्रों में शौचालय और पेयजल की समुचित आपूर्ति सुनिश्चित की जाए।
यूडीआईडी कार्ड: दिव्यांगजनों के लिए यूडीआईडी (UDID) कार्ड निर्माण से संबंधित जितने भी आवेदन लंबित हैं, उन्हें सिविल सर्जन को दो सप्ताह के भीतर निष्पादित करने की समय-सीमा दी गई है। जिले को टीबी मुक्त बनाने की दिशा में चल रहे अभियानों में तेजी लाने का निर्देश भी स्वास्थ्य विभाग को दिया गया।  जिले के सभी अंचलों में अनाज भंडारण (गोडाउन) के निर्माण हेतु जल्द से जल्द उपयुक्त भूमि चिन्हित करने को कहा गया।
राजस्व कार्य: म्यूटेशन (दाखिल-खारिज), परिमार्जन, लगान वसूली और जमाबंदी कायम करने के कार्यों को गति देने का निर्देश दिया गया। जिले में पंचायत सरकार भवन, कन्या विवाह मंडप के निर्माण में तेजी लाने तथा 'अभियान बसेरा' के तहत योग्य परिवारों के लिए भूमि चिन्हित करने की बात कही गई। जिले के सभी नए सरकारी भवनों में संबंधित पदाधिकारियों को अनिवार्य रूप से रेन वाटर हार्वेस्टिंग (वर्षा जल संचयन) प्रणाली का निर्माण कराने का निर्देश दिया गया। न्यायालय और उच्च स्तरीय पोर्टल्स के मामलों पर त्वरित कार्रवाई
माननीय मुख्यमंत्री जनता दरबार, सीएम डैशबोर्ड, सीपीग्राम्स (CPGRAMS), माननीय उच्च न्यायालय में लंबित मामलों और सीीडब्ल्यूजेसी (CWJC) से संबंधित लंबित आवेदनों को लेकर जिला पदाधिकारी ने बेहद गंभीर रुख अपनाया। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिया कि इन सभी संवेदनशील मामलों का यथाशीघ्र और प्राथमिकता के आधार पर निष्पादन किया जाए।
जनकल्याणकारी योजनाओं का विस्तार
ग्रामीण इलाकों के विकास और आधुनिकीकरण पर जोर देते हुए डीएम ने सभी पंचायतों को यथाशीघ्र सोलर स्ट्रीट लाइट से आच्छादित करने का निर्देश दिया। इसके साथ ही, 'प्रोजेक्ट स्व' अभियान के तहत आवश्यक प्रमाण पत्र बनवाने और योग्य लाभुकों को प्रधानमंत्री सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना का लाभ दिलाने के लिए अधिकारियों को मुस्तैदी से काम करने को कहा गया। 
इस महत्वपूर्ण समीक्षा बैठक में अपर समाहर्ता, उप विकास आयुक्त , सिविल सर्जन, अपर समाहर्ता (जांच), जिला भू-अर्जन पदाधिकारी, जिला परिवहन पदाधिकारी, अनुमंडल पदाधिकारी, भूमि सुधार उप समाहर्ता, अनुमंडल लोक शिकायत निवारण पदाधिकारी, जिला शिक्षा पदाधिकारी समेत सभी जिला स्तरीय एवं प्रखंड स्तरीय पदाधिकारी मुख्य रूप से उपस्थित थे।
*डी॰पी॰आर॰ओ॰,*
*शेखपुरा।*
Information & Public Relations Department, Government of Bihar District Administration Sheikhpura

समाहरणालय,शेखपुरा (जन सम्पर्क शाखा) प्रेस विज्ञप्ति 379, दिनांक 13.07.2026 ***************************** *जिला पदाधिकारी शेखर आनंद की अध्यक्षता में साप्ताहिक समीक्षा बैठक, लंबित मामलों को दो सप्ताह में निपटाने का सख्त निर्देश* *************************** आज दिनांक 13 जुलाई 2026 को समाहरणालय स्थित मंथन सभागार में जिला पदाधिकारी श्री शेखर आनंद की अध्यक्षता में सोमवारीय साप्ताहिक समीक्षा बैठक का आयोजन किया गया। उक्त बैठक में जिले के विकास कार्यों, जनसमस्याओं के निवारण और विभिन्न सरकारी योजनाओं की प्रगति की गहन समीक्षा की गई। जिला पदाधिकारी महोदय ने सख्त रुख अपनाते हुए विभिन्न विभागों के अधिकारियों को लंबित आवेदनों को समय सीमा के भीतर गुणवत्तापूर्ण तरीके से निष्पादित कराने कड़ा निर्देश दिया। अरियरी प्रखंड और चेवाड़ा प्रखंड में पेयजल आपूर्ति और जन शिकायतों का त्वरित निवारण बैठक के दौरान जिला पदाधिकारी ने जिले में निर्बाध पेयजल आपूर्ति सुनिश्चित करने पर विशेष बल दिया। इसके साथ ही, उन्होंने 'जनसमाधान पोर्टल' और 'सहयोग पोर्टल' के तहत लंबित पड़े आवेदनों की समीक्षा की। जिला पदाधिकारी महोदय ने संबंधित विभागों को कड़े निर्देश देते हुए कहा कि इन सभी आवेदनों का दो सप्ताह के भीतर गुणवत्तापूर्ण निष्पादन सुनिश्चित किया जाए, ताकि आम जनता को किसी तरह की परेशानी न हो। उन्होंने कहा कि समाज कल्याण विभाग के अंतर्गत पेंशन से संबंधित योग्य लाभुकों के लंबित आवेदनों की त्वरित जांच कर उनका निष्पादन करने का निर्देश दिया गया। आंगनवाड़ी केंद्र: पीएचईडी (PHED) के कार्यपालक अभियंता को निर्देश दिया गया कि जिले के सभी आंगनवाड़ी केंद्रों में शौचालय और पेयजल की समुचित आपूर्ति सुनिश्चित की जाए। यूडीआईडी कार्ड: दिव्यांगजनों के लिए यूडीआईडी (UDID) कार्ड निर्माण से संबंधित जितने भी आवेदन लंबित हैं, उन्हें सिविल सर्जन को दो सप्ताह के भीतर निष्पादित करने की समय-सीमा दी गई है। जिले को टीबी मुक्त बनाने की दिशा में चल रहे अभियानों में तेजी लाने का निर्देश भी स्वास्थ्य विभाग को दिया गया। जिले के सभी अंचलों में अनाज भंडारण (गोडाउन) के निर्माण हेतु जल्द से जल्द उपयुक्त भूमि चिन्हित करने को कहा गया। राजस्व कार्य: म्यूटेशन (दाखिल-खारिज), परिमार्जन, लगान वसूली और जमाबंदी कायम करने के कार्यों को गति देने का निर्देश दिया गया। जिले में पंचायत सरकार भवन, कन्या विवाह मंडप के निर्माण में तेजी लाने तथा 'अभियान बसेरा' के तहत योग्य परिवारों के लिए भूमि चिन्हित करने की बात कही गई। जिले के सभी नए सरकारी भवनों में संबंधित पदाधिकारियों को अनिवार्य रूप से रेन वाटर हार्वेस्टिंग (वर्षा जल संचयन) प्रणाली का निर्माण कराने का निर्देश दिया गया। न्यायालय और उच्च स्तरीय पोर्टल्स के मामलों पर त्वरित कार्रवाई माननीय मुख्यमंत्री जनता दरबार, सीएम डैशबोर्ड, सीपीग्राम्स (CPGRAMS), माननीय उच्च न्यायालय में लंबित मामलों और सीीडब्ल्यूजेसी (CWJC) से संबंधित लंबित आवेदनों को लेकर जिला पदाधिकारी ने बेहद गंभीर रुख अपनाया। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिया कि इन सभी संवेदनशील मामलों का यथाशीघ्र और प्राथमिकता के आधार पर निष्पादन किया जाए। जनकल्याणकारी योजनाओं का विस्तार ग्रामीण इलाकों के विकास और आधुनिकीकरण पर जोर देते हुए डीएम ने सभी पंचायतों को यथाशीघ्र सोलर स्ट्रीट लाइट से आच्छादित करने का निर्देश दिया। इसके साथ ही, 'प्रोजेक्ट स्व' अभियान के तहत आवश्यक प्रमाण पत्र बनवाने और योग्य लाभुकों को प्रधानमंत्री सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना का लाभ दिलाने के लिए अधिकारियों को मुस्तैदी से काम करने को कहा गया। इस महत्वपूर्ण समीक्षा बैठक में अपर समाहर्ता, उप विकास आयुक्त , सिविल सर्जन, अपर समाहर्ता (जांच), जिला भू-अर्जन पदाधिकारी, जिला परिवहन पदाधिकारी, अनुमंडल पदाधिकारी, भूमि सुधार उप समाहर्ता, अनुमंडल लोक शिकायत निवारण पदाधिकारी, जिला शिक्षा पदाधिकारी समेत सभी जिला स्तरीय एवं प्रखंड स्तरीय पदाधिकारी मुख्य रूप से उपस्थित थे। *डी॰पी॰आर॰ओ॰,* *शेखपुरा।* Information & Public Relations Department, Government of Bihar District Administration Sheikhpura

Sheikhpura, Bihar | Jul 13, 2026

*समाहरणालय, शेखपुरा*
*(जन सम्पर्क शाखा)*

*प्रेस विज्ञप्ति संख्या–379*
*दिनांक : 12.07.2026*

*जमुई सांसद श्री अरुण भारती ने केंद्रीय विद्यालय हेतु चयनित स्थल पर पहुँच पथ एवं सौंदर्यीकरण निर्माण कार्य का किया शिलान्यास*

शेखपुरा। जमुई लोकसभा क्षेत्र के माननीय सांसद श्री अरुण भारती ने आज नगर परिषद, शेखपुरा के वार्ड संख्या-15 स्थित ग्राम कटनीकोल में केंद्रीय विद्यालय हेतु चयनित स्थल पर पहुँच पथ एवं सौंदर्यीकरण संबंधी निर्माण कार्य का विधिवत शिलान्यास किया।

यह निर्माण कार्य सांसद स्थानीय क्षेत्र विकास योजना (MPLADS) के अंतर्गत कराया जाएगा, जिसकी प्राक्कलित राशि ₹14,99,900 (चौदह लाख निन्यानवे हजार नौ सौ रुपये) है। इस योजना का क्रियान्वयन कार्यपालक अभियंता, स्थानीय क्षेत्र अभियंत्रण संगठन, कार्य प्रमंडल, शेखपुरा द्वारा कराया जाएगा।

इस अवसर पर आयोजित समारोह को संबोधित करते हुए माननीय सांसद श्री अरुण भारती ने कहा कि शिक्षा के क्षेत्र में आधारभूत संरचना का सुदृढ़ीकरण सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकताओं में शामिल है। केंद्रीय विद्यालय हेतु चयनित स्थल तक पहुँच पथ एवं सौंदर्यीकरण का निर्माण होने से विद्यार्थियों, अभिभावकों एवं स्थानीय नागरिकों को बेहतर सुविधाएँ उपलब्ध होंगी तथा भविष्य में विद्यालय के समुचित विकास का मार्ग और अधिक प्रशस्त होगा।

कार्यक्रम में माननीय विधायक, शेखपुरा श्री रणधीर कुमार सोनी, माननीय विधान परिषद सदस्य श्री ललन महतो, अपर समाहर्ता (विभागीय जाँच), शेखपुरा,  जिला लोक शिकायत निवारण पदाधिकारी तथा अनुमंडल पदाधिकारी, शेखपुरा ,जिला योजना पदाधिकारी, शेखपुरा सहित अन्य प्रशासनिक पदाधिकारी उपस्थित रहे।

इसके अतिरिक्त विभिन्न राजनीतिक दलों के वरिष्ठ कार्यकर्ता, स्थानीय जनप्रतिनिधि, सामाजिक कार्यकर्ता, प्रबुद्ध नागरिक एवं बड़ी संख्या में ग्रामीणजन समारोह में शामिल हुए।

कार्यक्रम के दौरान माननीय सांसद द्वारा शिलापट्ट का अनावरण कर निर्माण कार्य का विधिवत शुभारंभ किया गया। उपस्थित अतिथियों ने इस कार्य के शीघ्र एवं गुणवत्तापूर्ण निष्पादन की कामना व्यक्त की। कार्यक्रम का समापन धन्यवाद ज्ञापन के साथ संपन्न हुआ।

*जिला जन सम्पर्क कार्यालय*
*शेखपुरा*
Information & Public Relations Department, Government of Bihar District Administration Sheikhpura

*समाहरणालय, शेखपुरा* *(जन सम्पर्क शाखा)* *प्रेस विज्ञप्ति संख्या–379* *दिनांक : 12.07.2026* *जमुई सांसद श्री अरुण भारती ने केंद्रीय विद्यालय हेतु चयनित स्थल पर पहुँच पथ एवं सौंदर्यीकरण निर्माण कार्य का किया शिलान्यास* शेखपुरा। जमुई लोकसभा क्षेत्र के माननीय सांसद श्री अरुण भारती ने आज नगर परिषद, शेखपुरा के वार्ड संख्या-15 स्थित ग्राम कटनीकोल में केंद्रीय विद्यालय हेतु चयनित स्थल पर पहुँच पथ एवं सौंदर्यीकरण संबंधी निर्माण कार्य का विधिवत शिलान्यास किया। यह निर्माण कार्य सांसद स्थानीय क्षेत्र विकास योजना (MPLADS) के अंतर्गत कराया जाएगा, जिसकी प्राक्कलित राशि ₹14,99,900 (चौदह लाख निन्यानवे हजार नौ सौ रुपये) है। इस योजना का क्रियान्वयन कार्यपालक अभियंता, स्थानीय क्षेत्र अभियंत्रण संगठन, कार्य प्रमंडल, शेखपुरा द्वारा कराया जाएगा। इस अवसर पर आयोजित समारोह को संबोधित करते हुए माननीय सांसद श्री अरुण भारती ने कहा कि शिक्षा के क्षेत्र में आधारभूत संरचना का सुदृढ़ीकरण सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकताओं में शामिल है। केंद्रीय विद्यालय हेतु चयनित स्थल तक पहुँच पथ एवं सौंदर्यीकरण का निर्माण होने से विद्यार्थियों, अभिभावकों एवं स्थानीय नागरिकों को बेहतर सुविधाएँ उपलब्ध होंगी तथा भविष्य में विद्यालय के समुचित विकास का मार्ग और अधिक प्रशस्त होगा। कार्यक्रम में माननीय विधायक, शेखपुरा श्री रणधीर कुमार सोनी, माननीय विधान परिषद सदस्य श्री ललन महतो, अपर समाहर्ता (विभागीय जाँच), शेखपुरा, जिला लोक शिकायत निवारण पदाधिकारी तथा अनुमंडल पदाधिकारी, शेखपुरा ,जिला योजना पदाधिकारी, शेखपुरा सहित अन्य प्रशासनिक पदाधिकारी उपस्थित रहे। इसके अतिरिक्त विभिन्न राजनीतिक दलों के वरिष्ठ कार्यकर्ता, स्थानीय जनप्रतिनिधि, सामाजिक कार्यकर्ता, प्रबुद्ध नागरिक एवं बड़ी संख्या में ग्रामीणजन समारोह में शामिल हुए। कार्यक्रम के दौरान माननीय सांसद द्वारा शिलापट्ट का अनावरण कर निर्माण कार्य का विधिवत शुभारंभ किया गया। उपस्थित अतिथियों ने इस कार्य के शीघ्र एवं गुणवत्तापूर्ण निष्पादन की कामना व्यक्त की। कार्यक्रम का समापन धन्यवाद ज्ञापन के साथ संपन्न हुआ। *जिला जन सम्पर्क कार्यालय* *शेखपुरा* Information & Public Relations Department, Government of Bihar District Administration Sheikhpura

Sheikhpura, Bihar | Jul 12, 2026

*समाहरणालय, शेखपुरा*
*(जिला जन सम्पर्क कार्यालय)*

*प्रेस विज्ञप्ति: 376*
*दिनांक: 11.07.2026*

 *अनुमंडल पदाधिकारी के सतत पर्यवेक्षण में बरबीघा में राष्ट्रीय राजमार्ग किनारे अतिक्रमण हटाने का अभियान जारी*

जिलाधिकारी, शेखपुरा श्री शेखर आनंद के निर्देश तथा अनुमंडल पदाधिकारी, शेखपुरा सुश्री प्रियंका कुमारी के सतत पर्यवेक्षण में शनिवार को बरबीघा नगर क्षेत्र से होकर गुजरने वाले राष्ट्रीय राजमार्ग के दोनों किनारों पर अतिक्रमण हटाने का व्यापक अभियान चलाया गया।

अभियान में कार्यपालक दण्डाधिकारी चंदन कुमार, अंचलाधिकारी बरबीघा गौरव कुमार, कार्यपालक पदाधिकारी, बरबीघा रमन कुमार, राष्ट्रीय राजमार्ग से संबंधित अधिकारियों तथा पुलिस पदाधिकारियों एवं बल ने संयुक्त रूप से पूरी मुस्तैदी के साथ कार्रवाई की। अभियान के दौरान राष्ट्रीय राजमार्ग एवं सार्वजनिक भूमि पर किए गए अवैध अतिक्रमणों को हटाया गया तथा अतिक्रमणकारियों को भविष्य में पुनः अतिक्रमण नहीं करने की सख्त चेतावनी दी गई।

अनुमंडल पदाधिकारी सुश्री प्रियंका कुमारी ने कहा कि राष्ट्रीय राजमार्ग पर अतिक्रमण के कारण यातायात व्यवस्था प्रभावित होती है तथा सड़क दुर्घटनाओं की आशंका बढ़ जाती है। आम नागरिकों की सुरक्षा, सुगम एवं निर्बाध आवागमन तथा सार्वजनिक संपत्ति की सुरक्षा सुनिश्चित करना प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकता है। इसी उद्देश्य से यह अभियान आगे भी निरंतर जारी रहेगा।

उन्होंने आम नागरिकों, दुकानदारों एवं व्यवसायियों से अपील की कि वे स्वेच्छा से सार्वजनिक भूमि एवं राष्ट्रीय राजमार्ग की सीमा को अतिक्रमणमुक्त रखें तथा प्रशासन का सहयोग करें। यदि भविष्य में किसी के द्वारा पुनः अतिक्रमण किया जाता है तो उसके विरुद्ध विधिसम्मत एवं कठोर कार्रवाई की जाएगी।

अभियान के दौरान विधि-व्यवस्था पूरी तरह सामान्य रही तथा संपूर्ण कार्रवाई शांतिपूर्ण, सुव्यवस्थित एवं प्रभावी ढंग से संपन्न हुई। जिला प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि जनहित एवं सड़क सुरक्षा से जुड़े ऐसे अभियान आगे भी नियमित रूप से जारी रहेंगे।

*जिला जन सम्पर्क कार्यालय, शेखपुरा*
Information & Public Relations Department, Government of Bihar District Administration Sheikhpura

*समाहरणालय, शेखपुरा* *(जिला जन सम्पर्क कार्यालय)* *प्रेस विज्ञप्ति: 376* *दिनांक: 11.07.2026* *अनुमंडल पदाधिकारी के सतत पर्यवेक्षण में बरबीघा में राष्ट्रीय राजमार्ग किनारे अतिक्रमण हटाने का अभियान जारी* जिलाधिकारी, शेखपुरा श्री शेखर आनंद के निर्देश तथा अनुमंडल पदाधिकारी, शेखपुरा सुश्री प्रियंका कुमारी के सतत पर्यवेक्षण में शनिवार को बरबीघा नगर क्षेत्र से होकर गुजरने वाले राष्ट्रीय राजमार्ग के दोनों किनारों पर अतिक्रमण हटाने का व्यापक अभियान चलाया गया। अभियान में कार्यपालक दण्डाधिकारी चंदन कुमार, अंचलाधिकारी बरबीघा गौरव कुमार, कार्यपालक पदाधिकारी, बरबीघा रमन कुमार, राष्ट्रीय राजमार्ग से संबंधित अधिकारियों तथा पुलिस पदाधिकारियों एवं बल ने संयुक्त रूप से पूरी मुस्तैदी के साथ कार्रवाई की। अभियान के दौरान राष्ट्रीय राजमार्ग एवं सार्वजनिक भूमि पर किए गए अवैध अतिक्रमणों को हटाया गया तथा अतिक्रमणकारियों को भविष्य में पुनः अतिक्रमण नहीं करने की सख्त चेतावनी दी गई। अनुमंडल पदाधिकारी सुश्री प्रियंका कुमारी ने कहा कि राष्ट्रीय राजमार्ग पर अतिक्रमण के कारण यातायात व्यवस्था प्रभावित होती है तथा सड़क दुर्घटनाओं की आशंका बढ़ जाती है। आम नागरिकों की सुरक्षा, सुगम एवं निर्बाध आवागमन तथा सार्वजनिक संपत्ति की सुरक्षा सुनिश्चित करना प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकता है। इसी उद्देश्य से यह अभियान आगे भी निरंतर जारी रहेगा। उन्होंने आम नागरिकों, दुकानदारों एवं व्यवसायियों से अपील की कि वे स्वेच्छा से सार्वजनिक भूमि एवं राष्ट्रीय राजमार्ग की सीमा को अतिक्रमणमुक्त रखें तथा प्रशासन का सहयोग करें। यदि भविष्य में किसी के द्वारा पुनः अतिक्रमण किया जाता है तो उसके विरुद्ध विधिसम्मत एवं कठोर कार्रवाई की जाएगी। अभियान के दौरान विधि-व्यवस्था पूरी तरह सामान्य रही तथा संपूर्ण कार्रवाई शांतिपूर्ण, सुव्यवस्थित एवं प्रभावी ढंग से संपन्न हुई। जिला प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि जनहित एवं सड़क सुरक्षा से जुड़े ऐसे अभियान आगे भी नियमित रूप से जारी रहेंगे। *जिला जन सम्पर्क कार्यालय, शेखपुरा* Information & Public Relations Department, Government of Bihar District Administration Sheikhpura

Sheikhpura, Bihar | Jul 11, 2026