*समाहरणालय, शेखपुरा*
*(जन सम्पर्क शाखा)*
*प्रेस विज्ञप्ति संख्या–379*
*दिनांक : 12.07.2026*
*जमुई सांसद श्री अरुण भारती ने केंद्रीय विद्यालय हेतु चयनित स्थल पर पहुँच पथ एवं सौंदर्यीकरण निर्माण कार्य का किया शिलान्यास*
शेखपुरा। जमुई लोकसभा क्षेत्र के माननीय सांसद श्री अरुण भारती ने आज नगर परिषद, शेखपुरा के वार्ड संख्या-15 स्थित ग्राम कटनीकोल में केंद्रीय विद्यालय हेतु चयनित स्थल पर पहुँच पथ एवं सौंदर्यीकरण संबंधी निर्माण कार्य का विधिवत शिलान्यास किया।
यह निर्माण कार्य सांसद स्थानीय क्षेत्र विकास योजना (MPLADS) के अंतर्गत कराया जाएगा, जिसकी प्राक्कलित राशि ₹14,99,900 (चौदह लाख निन्यानवे हजार नौ सौ रुपये) है। इस योजना का क्रियान्वयन कार्यपालक अभियंता, स्थानीय क्षेत्र अभियंत्रण संगठन, कार्य प्रमंडल, शेखपुरा द्वारा कराया जाएगा।
इस अवसर पर आयोजित समारोह को संबोधित करते हुए माननीय सांसद श्री अरुण भारती ने कहा कि शिक्षा के क्षेत्र में आधारभूत संरचना का सुदृढ़ीकरण सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकताओं में शामिल है। केंद्रीय विद्यालय हेतु चयनित स्थल तक पहुँच पथ एवं सौंदर्यीकरण का निर्माण होने से विद्यार्थियों, अभिभावकों एवं स्थानीय नागरिकों को बेहतर सुविधाएँ उपलब्ध होंगी तथा भविष्य में विद्यालय के समुचित विकास का मार्ग और अधिक प्रशस्त होगा।
कार्यक्रम में माननीय विधायक, शेखपुरा श्री रणधीर कुमार सोनी, माननीय विधान परिषद सदस्य श्री ललन महतो, अपर समाहर्ता (विभागीय जाँच), शेखपुरा, जिला लोक शिकायत निवारण पदाधिकारी तथा अनुमंडल पदाधिकारी, शेखपुरा ,जिला योजना पदाधिकारी, शेखपुरा सहित अन्य प्रशासनिक पदाधिकारी उपस्थित रहे।
इसके अतिरिक्त विभिन्न राजनीतिक दलों के वरिष्ठ कार्यकर्ता, स्थानीय जनप्रतिनिधि, सामाजिक कार्यकर्ता, प्रबुद्ध नागरिक एवं बड़ी संख्या में ग्रामीणजन समारोह में शामिल हुए।
कार्यक्रम के दौरान माननीय सांसद द्वारा शिलापट्ट का अनावरण कर निर्माण कार्य का विधिवत शुभारंभ किया गया। उपस्थित अतिथियों ने इस कार्य के शीघ्र एवं गुणवत्तापूर्ण निष्पादन की कामना व्यक्त की। कार्यक्रम का समापन धन्यवाद ज्ञापन के साथ संपन्न हुआ।
*जिला जन सम्पर्क कार्यालय*
*शेखपुरा*
Information & Public Relations Department, Government of Bihar District Administration Sheikhpura
21 views | Sheikhpura, Bihar | Jul 12, 2026