जोधपुर: घर से निकले लापता युवक का शव कुएं में मिला, एयरपोर्ट थाना पुलिस ने की कार्रवाई
जोधपुर में घर से निकले एक युवक का शव कुएं में मिला है। वह रात भर लापता था पुलिस ने रेक्क्यु कर शव को बाहर निकाला इस संबंध में एयरपोर्ट पुलिस ने कार्रवाई की है। शव विनायकिया बासनी क्षेत्र में रहने वाले 21 वर्षीय मगराज का है। पुलिस ने बताया कि आज गुरुवार सुबह पुलिस कंट्रोल रूम से सूचना मिली जिसके बाद एयरपोर्ट थाना पुलिस मौके पर पहुंच कार्यवाही की।