जोधपुर: भदवासिया क्षेत्र में बिना अनुमति व्यावसायिक निर्माण करने पर नगर निगम ने भवन को किया सीज
जोधपुर भदवासिया क्षेत्र में वार्ड संख्या 65 में नगर निगम उत्तर की बिना अनुमति के व्यावसायिक निर्माण करने पर नगर निगम उत्तर ने आज एक व्यावसायिक इमारत को सीज करने की कार्रवाई की है। आयुक्त उत्तर अतुल प्रकाश से बताया कि भदवासिया क्षेत्र में वार्ड संख्या 65 में नेम पटेल ने की ओर से नगर निगम उत्तर की बिना अनुमति के जी प्लस टू निर्माण कार्य करवाया गया है।