जोधपुर: जिला कलेक्टर गौरव अग्रवाल ने रेजीडेंसी रोड स्थित डेंटल कॉलेज और रीजनल कैंसर इंस्टीट्यूट का किया निरीक्षण
ज़िला कलक्टर गौरव अग्रवाल ने गुरुवार को डेंटल कॉलेज और रीजनल कैंसर इंस्टीट्यूट का औचक निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया। इस दौरान श्री अग्रवाल ने स्वास्थ्य सुविधाओं, आउटडोर, कॉलेज में चल रहे निर्माण कार्यों सहित व्यवस्थाओं के संबंध में अधिकारियों से विस्तृत चर्चा की और आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।