गाज़ीपुर: आरटीओ और यातायात पुलिस ने स्कूली वाहनों पर किया बड़ा एक्शन, 24 चालान, ₹3.12 लाख का जुर्माना, 4 वाहन सीज
गाजीपुर में स्कूली बच्चों की सुरक्षित यात्रा को लेकर परिवहन विभाग और यातायात पुलिस ने बड़ा अभियान चलाया है। मिशन सेफ फ्यूचर 2.0 के तहत 12 विद्यालयों के स्कूली वाहनों की सघन जांच की गई। जांच के दौरान फिटनेस, परमिट और अन्य जरूरी दस्तावेजों के साथ निर्धारित मानकों की भी पड़ताल की गई। मानकों के अनुरूप नहीं पाए गए 24 स्कूली वाहनों का चालान किया गया।