अशोकनगर के तूमैन गांव के पास एक बाइक सवार युवक को अज्ञात बाइक चालक ने टक्कर मार दी जिससे वह घायल हो गया। मिली जानकारी के अनुसार शाहबाजपुर निवासी मानसिंह पुत्र गोपाल आदिवासी उम्र 19 वर्ष सोमवार की रात 9:00 बजे अपने गांव से अशोकनगर रहा था इसी दौरान तूमैन गांव के पास अज्ञात बाइक चालक ने टक्कर मार दी। जिससे युवक घायल हो गया।