पुवायां: अंबेडकर जयंती पर गांव-गांव जाकर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने किया माल्यार्पण, दी श्रद्धांजलि
भारत रत्न एवं संविधान निर्माता डॉ. भीमराव अंबेडकर की जयंती 14 अप्रैल को क्षेत्र के विभिन्न गांवों में श्रद्धा और सम्मान के साथ मनाई गई। इस अवसर पर बिल्सा, लखोआ और बितौनी सहित कई गांवों में पहुंचकर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने बाबा साहेब की प्रतिमा एवं चित्र पर माल्यार्पण कर उन्हें श्रद्धांजलि दी गई