जांजगीर: ग्राम जर्वे (च) में सुशासन तिहार शिविर में त्वरित कार्रवाई, कलेश कश्यप को मिली किसान किताब
जांजगीर-चांपा जिले के ग्राम जर्वे (च) निवासी कलेश कश्यप के लिए सुशासन तिहार खुशियों की सौगात लेकर आया। किसान किताब के लिए कलेश कश्यप ने जब सुशासन तिहार के तहत आयोजित जन समस्या निवारण शिविर में अपना आवेदन प्रस्तुत किया, तो उन्हें उम्मीद थी कि उनकी समस्या सुनी जाएगी। लेकिन उन्होंने नहीं सोंचा था कि समाधान इतनी जल्दी मिल जाएगा। शिविर में अधिकारियों द्वारा आवेदन