करेड़ा: डीएसटी और करेड़ा पुलिस ने 5000 का इनामी बदमाश काना गुर्जर को गिरफ्तार किया, हत्या के प्रयास और अपहरण केस में था फरार
भीलवाड़ा जिले में फरार चल रहे अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत डीएसटी भीलवाड़ा और करेडा थाना पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। पुलिस ने हत्या के प्रयास और अपहरण के मामले में वांछित 5000 रुपये के इनामी बदमाश काना उर्फ कहैन्या लाल गुर्जर पिता श्रवण लाल गुर्जर निवासी सराधना का बाडिया थाना करेडा को गिरफ्तार किया है।