भोरे: नारायणपुर में 6 साल के बेटे का कातिल बना पिता, मां का रो-रो कर बुरा हाल, FSL करेगी जांच
भोरे थाना क्षेत्र के कल्याणपुर के पास नारायणपुर गांव में जब पिता ही अपने 6 वर्षीय मासूम पुत्र का कातिल बन जाए तो सोचिए क्या होगा। ऐसी घटना को करने वाला या तो सनकी हो सकता है या किसी डिप्रेशन का शिकार। कातिल पिता ने अपने पुत्र को स्कूल से बुलाकर घर के बंद कमरे में इस घटना को अंजाम दिया। वहीं जानकारी मिली है कि FSL की टीम घटनास्थल की जांच करेगी।