भोरे: भोरे बस स्टैंड से बस पकड़ते समय पुलिस ने एक तस्कर को गिरफ्तार किया, प्राथमिकी दर्ज कर न्यायिक हिरासत में भेजा
भोरे थाना क्षेत्र के बस स्टैंड से बस पकड़ कर जा रहे एक शराब तस्कर को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। मामले में पुलिस ने मद्य निषेध उत्पाद अधिनियम के तहत प्राथमिकी दर्ज कर छानबीन में जुट गई। जानकारी के मुताबिक पूर्वी चंपारण के पकड़ी दयाल निवासी सावन कुमार यूपी से शराब लेकर चंपारण के लिए निकला था। परन्तु यूपी से भोरे पहुंच कर दूसरी बस में बैठा तभी कंडक्टर को शक हुआ