भोरे: कोरेया में उप स्वास्थ्य केंद्र निर्माण कार्य कराने वाली कंपनी से रंगदारी मांगी गई, एक आरोपी गिरफ्तार
भोरे थाना क्षेत्र के कोरेया में उप स्वास्थ्य केंद्र के निर्माण कार्य कराने वाली कंपनी से रंगदारी की मांग की गई। वहीं काम में लगे मजदूरों के साथ मारपीट कर काम को बंद करा दिया गया। मामले में पुलिस ने कार्रवाई करते हुए एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। गुरुवार की दोपहर दो बजे प्राथमिकी दर्ज करने के बाद न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया।