भोरे: मिश्रौली गांव की छात्रा की इलाज के दौरान मौत, भाई का इलाज जारी, दो दिन पहले तेज रफ्तार ट्रक की चपेट में आए थे दोनों
भोरे थाना क्षेत्र के मिश्रौली गांव की छात्रा की इलाज के दौरान मौत हो गई। वही छात्रा के भाई का इलाज चल रहा है। बता दें कि एक फरवरी को बंशी बतरहा मिक्सिंग प्लांट के पास मुख्य पथ पर तेज रफ्तार पर की चपेट ने दोनों भाई बहन आ गए थे। जिसमें बहन की स्थिति गंभीर बनी हुई थी। जिसका इलाज गोरखपुर के एक निजी अस्पताल में चल रहा था। मंगलवार की देर शाम दरवाजे पर भीड़ जुट गई।