जोधपुर: नेशनल हेराल्ड मामले में जोधपुर में कांग्रेस नेता व लोकसभा सांसद तनुज पूनिया ने भाजपा पर किया हमला
कांग्रेस नेता व लोकसभा सांसद तनुज पूनिया ने जिला मुख्यालय पर सोमवार दोपहर 3:00 बजे प्रेस वार्ता कर कहा- सरकार के इशारे पर ईडी के जरिए संसदीय दल की नेता सोनिया गांधी, नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी सहित वरिष्ठ नेताओं को टारगेट किया जा रहा है। वह सिर्फ राजनीतिक लाभ प्राप्त करने के उद्देश्य से किया जा रहा है।