जोधपुर: पूर्व केंद्रीय राज्य मंत्री ने जिला मुख्यालय पर मीडिया से कहा, विपक्षी नेताओं ने वक्फ संपत्तियों पर किया कब्जा
पूर्व केंद्रीय राज्य मंत्री और बाड़मेर के पूर्व सांसद कैलाश चौधरी ने सोमवार दोपहर 2:00 बजे जोधपुर जिला मुख्यालय पर मीडिया से बातचीत करते हुए कहा कई विपक्षी नेताओं ने वक्फ संपत्तियों पर कब्जे कर रखे हैं और इसीलिए वे इस कानून का विरोध कर रहे हैं। जबकि, वास्तविकता ये है कि यह कानून आम गरीब मुस्लिम वर्ग के हित में है।