जोधपुर: घंटाघर सहित शहर के विभिन्न इलाकों में ट्रैफिक पुलिस ने हटाया अतिक्रमण
जोधपुर में ट्रैफिक पुलिस द्वारा शहर के प्रमुख भीतरी बाजार घंटाघर सहित अलग-अलग इलाकों में अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई आज सोमवार दोपहर 2:00 बजे भी जारी रही। ट्रैफिक पुलिस एडिशनल एसपी दुर्गाराम चौधरी और उप निरीक्षक हिम्मत सिंह के नेतृत्व में घंटाघर से कंन्दोई बाजार, त्रिपोलिया बाजार,बाटा तिराहा, नई सड़क से घंटाघर तक अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई की।