चूरू: प्रभारी मंत्री अविनाश गहलोत ने राजकीय बालिका बागला उच्च माध्यमिक विद्यालय का निरीक्षण किया, दिए निर्देश
Churu, Churu | Jul 26, 2025 झालावाड़ की एक सरकारी स्कूल की छत गिरने से 7 बच्चों की दर्दनाक मौत के बाद प्रदेशभर में शोक की लहर है। इसी क्रम में चूरू जिला प्रभारी मंत्री अविनाश गहलोत ने शनिवार को चूरू के राजकीय बालिका बागला उच्च माध्यमिक विद्यालय का निरीक्षण किया।निरीक्षण के दौरान मंत्री गहलोत ने शाम 4 बजे करीब कहा कि झालावाड़ की घटना ने पूरे प्रदेश को झकझोर कर रख दिया है।