चूरू: पंखा रोड स्थित ब्लॉक कांग्रेस कार्यालय में सांसद राहुल कस्वां ने की प्रेसवार्ता, राज्य सरकार पर लगाए गंभीर आरोप
Churu, Churu | Jul 26, 2025 चूरू के पंखा रोड स्थित ब्लॉक कांग्रेस कार्यालय मंडेलिया हाउस में शनिवार को सांसद राहुल कस्वां ने प्रेसवार्ता कर राज्य सरकार पर जनविरोधी कार्य करने का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि प्रदेश में भाजपा सरकार स्मार्ट मीटर की आड़ में "स्मार्ट लूट" कर रही है। आमजन पर बिजली के बढ़ते बोझ और जबरन मीटर लगाने से जनता में भारी आक्रोश है।