बीकानेर: 21 जून को मनाया जाएगा 12वां अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस, जिला से ग्राम स्तर तक बनाई जाएंगी समितियां
बीकानेर में 12वें अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के सफल आयोजन को लेकर आयुष विभाग ने जिला, ब्लॉक और ग्राम पंचायत स्तर पर क्रियान्वयन समितियों के गठन के आदेश जारी किए हैं। जिला स्तरीय समिति की अध्यक्षता जिला कलेक्टर निशांत जैन करेंगे। आयुर्वेद विभाग के उपनिदेशक डॉ पवन कुमार पारीक ने बताया कि 21 जून को सुबह 7 से 8 बजे तक राज्यभर में सामूहिक योगाभ्यास कार्यक्रम आयोजित