मढ़ौरा: जमालपुर: बच्चों के विवाद में मारपीट, मामला दर्ज
Marhaura, Saran | May 29, 2026 थानाक्षेत्र के जमालपुर में बच्चों के विवाद को लेकर हुई मारपीट मामले में पुलिस ने पीड़ित व्यक्ति आमदनी साह के लिखित शिकायत पर ग्यारह लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज करते हुए कार्रवाई शुरु कर दिया है। पुलिस ने शुक्रवार की दोपहर दो बजे बताया कि जमालपुर में बच्चों के विवाद को लेकर हुई मारपीट में प्राथमिकी दर्ज कर कार्रवाई शुरु कर दिया गया है।