गया टाउन सीडी ब्लॉक: गया शहर के दिग्घी फीडर में कवर्ड कंडक्टर कार्य से कई इलाकों में 3 घंटे बिजली आपूर्ति बाधित रहेगी
गया शहर के 11 केवी दिग्घी फीडर में कवर्ड कंडक्टर से कार्य करने को लेकर रविवार की दोपहर 12 से 3 बजे तक विद्युत आपूर्ति बाधित रहेगा।विद्युत विभाग ने शनिवार की रात 9 बजे प्रेस रिलीज जारी कर इसकी जानकारी दी है।बताया कि शहर के पितामहेश्वर,किरानी घाट,ब्राह्मणी घाट और रमना रोड के आस पास के क्षेत्रों में विद्युत आपूर्ति बंद रहेगी।