महोबा: ट्रामा सेंटर के पास युवक से हुई मारपीट, 6 नामजद समेत अज्ञात पर दर्ज की गई एफआईआर
Mahoba, Mahoba | Aug 1, 2026 महोबा जनपद के श्रीनगर थाना क्षेत्र के भंडरा गांव निवासी अंकित ने बताया कि 29 जुलाई की शाम वह महोबा से घर लौट रहा था। छतरपुर मार्ग स्थित निर्माणाधीन ट्रामा सेंटर के पास करन राजपूत, उमंग, रितिक, तनेश, भूपेंद्र, सुशांत और अन्य लोगों ने घेरकर बेरहमी से पीटा। आरोपी गोली मारने की धमकी देकर भाग गए। पुलिस ने तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।