महासमुंद: लोकसभा निर्वाचन के लिए सभी अधिकारी-कर्मचारियों के डाटा प्रविष्टि सुनिश्चित करने के कलेक्टर ने दिए निर्देश
कलेक्टर प्रभात मलिक ने मंगलवार को समय सीमा की बैठक में, निर्वाचन कार्यों में अधिकारी-कर्मचारियों के डाटा की प्रविष्टि की जानकारी लेते हुए शेष विभागों को भी एंट्री कर तत्काल पूर्णतः प्रमाण पत्र प्रस्तुत करने के निर्देश दिए। साथ ही उन्होंने लोकसभा निर्वाचन में ड्यूटी लगने वाले अधिकारी-कर्मचारियों को अपने कर्तव्यों को अच्छी तरह से समझने की हिदायत दी।