महासमुंद: श्री रामलला दर्शन योजना के तहत महासमुंद जिले के 142 श्रद्धालु अयोध्याधाम हुए रवाना, जिला जनसंपर्क कार्यालय ने दी जानकारी
मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने रामलला दर्शन के लिए जाने वाली विशेष ट्रेन को आज सुबह 10.30 बजे रायपुर रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म नं 07 से हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। इस विशेष ट्रेन में रायपुर संभाग के सभी 5 जिलों के 850 श्रद्धालुओं को अयोध्या धाम का दर्शन कराया जाएगा। महासमुंद इन श्रद्धालुओं में महासमुंद जिले के 137 श्रद्धालु और उनके साथ 5 अनुरक्षक भी शामिल हैं