महासमुंद: ग्राम बकमा वार्ड नंबर-3 में सड़क हादसे में बाइक सवार तीन लोग हुए घायल, पुलिस ने एक व्यक्ति के खिलाफ किया मामला दर्ज
सड़क हादसे में बाइक सवार तीन लोग घायल हो गए। ग्राम बकमा वार्ड नंबर-3 निवासी सुधीर कुमार ढीमर ने कोतवाली पुलिस को बताया कि 25 फ़रवरी को बाइक क्रमांक सीजी 06 जीबी 5748 से पत्नी रेवती ढीमर पुत्र कैलाश ढीमर के साथ सिरपुर से मेला देख कर घर वापस आ रहे थे। जब ही दूसरी बाइक के चालक ने टक्कर मार दी। हादसे में तीन लोग घायल हो गए।