महासमुंद: सिंघोड़ा पुलिस ने 23 किलो गांजे के साथ दो अंतरराज्यीय तस्करों को किया गिरफ्तार
सिंघोड़ा पुलिस ने 23 किलो गांजे के साथ दो अंतरराज्यीय तस्करों को गिरफ्तार किया है। गांजे की कीमत ₹11.50 लाख आंकी गई है। तस्कर गांजे को ओडिशा से महाराष्ट्र ले जा रहे थे। सिंघोड़ा पुलिस के अनुसार 2 मार्च को मुखबिर की सूचना पर ओडिशा से छत्तीसगढ़ की ओर आ रही कार को जब रोका गया तो वाहन में 2 व्यक्ति सवार थे और उनके कब्ज़े से 23 किलो गांजा बरामद किया गया।