बिंदकी: ममरेजपुर गांव के समीप रेलवे लाइन के किनारे एक अज्ञात युवक का शव मिला, शिनाख्त नहीं हो पाई
फतेहपुर जनपद के थाना कल्यानपुर क्षेत्र के अंतर्गत ममरेजपुर गांव के समीप रेलवे लाइन के किनारे शुक्रवार की सुबह लगभग 6:00 बजे एक अज्ञात युवक का शव उम्र लगभग 30 वर्ष देखा गया तो हड़कंप मच गया। मौके पर भीड़ लग गई। मामले की सूचना पुलिस को दी गई पुलिस ने क्षेत्रीय स्तर पर शिनाख्त का काफी प्रयास किया। जब शिनाख्त नहीं हो पाई तो शव को मोर्चरी हाउस भेज दिया गया।