अटेर: जिले में हुई झमाझम बारिश से बदला मौसम का मिजाज,भीषण गर्मी से लोगों को मिली राहत,किसानों के खिल उठे चेहरे
Ater, Bhind | Jul 4, 2026 भिंड जिले में मौसम ने अचानक करवट ले ली। आसमान में काले बादल छा गए और तेज गरज-चमक के साथ बारिश शुरू हो गई। पिछले कई दिनों से पड़ रही भीषण गर्मी से परेशान लोगों ने बारिश के बाद राहत की सांस ली। आज शनिवार शाम करीब 4 बजे अचानक मौसम का मिजाज बदल गया। देखते ही देखते आसमान काले बादलों से घिर गया और तेज बिजली की चमक व गरज के साथ झमाझम बारिश शुरू हो गई।