ब्रह्मपुर: बगेन गोला के बधार में बोरिंग के समीप संदिग्ध परिस्थितियों में मजदूर की मौत, हत्या के आरोप में किया सड़क जाम
बगेन गोला थाना क्षेत्र के स्थानीय बाजार में सोमवार की दोपहर एक बजे उस समय तनाव की स्थिति उत्पन्न हो गई, जब एक मजदूर की संदिग्ध मौत को लेकर परिजनों और ग्रामीणों ने करीब डेढ़ घंटे तक मुख्य सड़क जाम कर दिया। मृतक की पहचान प्रवेश मुसहर (40 वर्ष), पिता प्रेमा मुसहर, निवासी एकरासी के रूप में हुई है।